नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बलरामपुर में 43 करोड़ 77 लाख से 15.87 KM लंबी सड़क का होगा कायाकल्प
12.51 करोड़ किए जारी
सादुल्लाहनगर– रेहरा बाजार मार्ग को चौड़ा करने के साथ बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। सड़क तीन से सात मीटर चौड़ी की जाएगी। 15.87 किमी लंबी सड़क को चौड़ा करने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। परियोजना की कुल निर्माण लागत लगभग 43 करोड़ 77 लाख निर्धारित की गई है, इसके सापेक्ष 12 करोड़ 51 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त भी कर दी गई है।
इस मार्ग के चौड़ीकरण का लाभ क्षेत्र के दो प्रमुख बाजार रेहरा बाजार व सादुल्लाहनगर के साथ ही नयानगर, अहिरौला, घासी पोखरा, अचलपुर चौधरी, सरायखास, अचलपुररुप, कंछर अशरफरपुर, जमुनीपुर, पतकरपुर, दतलूपुर , छतलुपुर, जखौली, समेत लगभग तीस गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।
लाख लोगों का आवागमन होगा सुगम
उतरौला मनकापुर मार्ग से जुड़ने से क्षेत्रवासियों को अयोध्या, लखनऊ, तहसील व जिला मुख्यालय तक आसान कनेक्टिविटी हो जाएगी। सड़क के पुर्ननिर्माण से करीब दो लाख लोगों का आवागमन सुगम होगा।सड़क चौड़ा होने की मंजूरी पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। हरिवंश सिंह, जिलेदार पांडेय, विष्णु देव गुप्त एवं अरविंद मिश्र ने कहा कि यह सड़क सादुल्लाहनगर और रेहरा बाजार के साथ 30 से अधिक गांव के लोगों की लाइफ लाइन है।
विधायक रामप्रताप वर्मा ने बताया कि सादुल्लानगर–रेहरा मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे क्षेत्रवासियों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसके बाद प्रस्ताव स्वीकृति की प्रक्रिया को गति मिली। कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देना प्राथमिकता है। आने वाले समय में अन्य सड़कों व बुनियादी सुविधाओं पर भी तेजी से काम कराया जाएगा।
Ram Pratap Verma MLA road widening approval news village connectivity project India transport improvement rural areas Ayodhya Lucknow connectivity road public infrastructure news UP development project Balrampur road renovation scheme India government road project update सड़क चौड़ीकरण सादुल्लाहनगर रेहरा बाजार 15.87 किमी सड़क निर्माण ग्रामीण सड़क विकास 43.77 करोड़ परियोजना आवागमन सुगम कनेक्टिविटी अयोध्या लखनऊ बुनियादी ढांचा विकास विधायक रामप्रताप वर्मा क्षेत्रीय विकास योजना

Comments