सिद्धार्थनगर में निर्विरोध हुआ लेखपाल संघ का चुनाव

अजय गुप्त अध्यक्ष व रणधीर यादव बने बरिष्ठ उपाध्यक्ष

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ सिद्धार्थनगर  जिला  इकाई   का बुधवार को द्विवार्षिक चुनाव सपन्न हुआ। जिसमें अजय कुमार गुप्त  अध्यक्ष व  रणधीर यादव बरिष्ठ उपाध्यक्ष, शैलेष कुमार भारती  कनिष्ठ  उपाध्यक्ष, आनंद गौतम  जिला मंत्री, प्रभात सैनी उपमंत्री व रणधीर कुमार राना  कोषाध्यक्ष, सुनील सिंह ऑडिटर के पद पर  निर्विरोध निर्वाचित हुए । 

लोहिया कला भवन के सभागर में निर्वाचन  अधिकारी इम्तियाज अहमद व  सह निर्वाचन अधिकारी विवेक रंजन  की देखरेख में  चुनाव सपन्न हुआ। इसके बाद  शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को  पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं  जनपद  के समस्त लेखपाल मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार