सिद्धार्थनगर में गैस किल्लत पर सपा का अनोखा प्रदर्शनः कलेक्ट्रेट परिसर में  खाली सिलेंडर लेकर पहुंची  महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष, अन्य

गैस सिलेंडर  की किल्ल्त को खाली गैस सिलेंडर लेकर   धरना/ प्रदर्शन किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर,  समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर बुधवार को कलेक्ट्रेट  परिसर  में  समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की  जिलाध्यक्ष सुनीता गोस्वामी अगुवाई में गैस सिलेंडर  की किल्ल्त को खाली गैस सिलेंडर लेकर   धरना/ प्रदर्शन किया गया।
 
इस दौरान यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव खुर्शीद अहमद खान ने कहा कि भारत सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई दिनों से गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर अफरातफरी और हाहाकार मचा हुआ है जिससे आम लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।यह मामला महिलाओं से सीधा जुड़ा हुआ है। पहले कामडतोड महंगाई और फिर परेशानी से महिलाओं की जिन्दगी बंद  से बदत्तर होती जा रही है।
 
महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी ने कहा कि आम जनता की रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ती परेशानी को अनदेखी करते हुए केंद्र उत्तर प्रदेश की सरकार की सरकार द्वारा ये कहना है कि गैस  की कोई कमी नहीं है हास्यप्रद और आम जनता कोपरेशान किया जा रहा है।
 
महिला सभा की जिला महासचिव/जिला पंचायत सदस्य रिन्धु पासवान ने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी, लंबी लाइनों में महिलाएं बेहोश हो कर गिर रही है गैस एजेंसियों पर दलालों, ब्लैक करने वाले हावी हैं, प्रशासन पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है। आम आदमी को गैस न मिलना सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।
 
इस दौरान सपा यूवजन सभा के प्रदेश सचिव विजय चौधरी, कृष्ण नाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष सुमन यादव, बांसी विधानसभा अध्यक्ष रुखसार बानो, कपिलवस्तु विधानसभा अध्यक्ष बृंदवासनी देवी सहित अन्य लोगों ने सरकार की नीतियों और फैसलों से आम जनमानस का जीवन कठिन हो गया है, गैस सिलेंडर की कमी से उत्तर प्रदेश की जनता की दुश्वारियों को बताया और ऐसे पैनिक हालात में प्रशासन की लापरवाही पर कड़ी निंदा किया गया।
 
इस दौरान कृष्ण नाथ यादव, जुनेद आलम, वृन्दवासनी गौतम, रिजवान खातून, असीमा बानो, रोशनी, किरण गुप्ता, भागीरथी, इंदु कन्नौजिया खुशनुमा बानो, कुमारी पूनम मिश्रा सायला सिद्दीकी, हसरतुननिशा,मोमिना, गौरी देवी, मुस्कान, अनीता देवी, मुमताज़, सरिता, इरफान सफ़ीना खातून, गुड़िया देवी, ऊषा, रितु यादव, कैलाश देवी, रानी प्रजापति, सीता देवी सहित तमाम पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं उपस्थित रही।

About The Author

Post Comments

Comments