सीएचसी कोन में सुविधाओं का टोटा, चिकित्सकों की मांग को लेकर राष्ट्रीय नव निर्माण सेना ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

कोन अस्पताल के लिए फिर उठा जनसंग्राम का स्वर, लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ जनाक्रोश

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

विकास खण्ड कोन का मामला

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

कोन / सोनभद्र -

रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के ग्राम पंचायत रामगढ़ में बुधवार को एक बार फिर आम जनता की आवाज को बुलंद किया गया।राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व में कोन सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों और जांच से संबंधित एक्स रे मशीनों की मांग को लेकर जनहित में एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। 

IMG-20260318-WA0024

चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला से संबंधित मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय Read More चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, महिला से संबंधित मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

यह अभियान केवल एक मांग नहीं, बल्कि दो लाख की आबादी के हक और सम्मान की लड़ाई बन चुका है। क्षेत्र की जनता वर्षों से बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी केवल औपचारिक ड्यूटी निभाकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाते हैं।जिसके क्रम में आनन्द पटेल दयालु ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कोन अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं जाती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा। 

जलालाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर भीषण टक्कर, बस-अर्टिगा भिड़ंत में तीन की मौत Read More जलालाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर भीषण टक्कर, बस-अर्टिगा भिड़ंत में तीन की मौत

उन्होंने आगे कहा कि आजादी के लगभग 80 वर्ष बाद भी यदि किसी क्षेत्र में अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था नहीं हो पाई, तो यह सीधे तौर पर आम जनता के अधिकारों का हनन है। यह आंदोलन उन भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ है, जो व्यवस्था को सुधारने के बजाय उसे जड़ बनाए रखने का कार्य कर रहे हैं।

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष 13 मार्च को सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की करेंगी जन सुनवाई Read More राज्य महिला आयोग अध्यक्ष 13 मार्च को सर्किट हाउस सभागार में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणों की करेंगी जन सुनवाई

इस हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से जनता की आवाज को संगठित कर मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा, ताकि प्रशासन को मजबूर किया जा सके कि वह आम आदमी के स्वास्थ्य अधिकारों को प्राथमिकता दे।इस दौरान मुख्य रूप से संतोष कनौजिया, अजय पटेल, दिनेश, अरुण कुमार, जनाब शरीफ, छोटेलाल सहित क्षेत्र के कई जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।

यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक लगातार चलने वाला जन आंदोलन है, जो तब तक जारी रहेगा जब तक कोन अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो जातीं।आम आदमी के अधिकारों की इस लड़ाई में एक संदेश स्पष्ट है कि अब चुप्पी नहीं, अधिकार चाहिए।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें