शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के 3791 लाभार्थियों के खातों में डी0बीटी0 के माधयम से स्थानांतरित की गयी धनराशि

डी0बी0टी0 के माध्यम से 90 हजार लाभार्थीयों के बैंक खाते में लगभग एक हजार करोड़ की धनराशि अन्तरण

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हर गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की अनुदान धनराशि डीबीटी के माध्यम से बटन दबाकर स्थानांतरित की गई।

IMG-20260316-WA0144

जटहां: विकास कार्यों को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में छिड़ी चर्चा, प्रधान ने दी सफाई Read More जटहां: विकास कार्यों को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में छिड़ी चर्चा, प्रधान ने दी सफाई

मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहाँ उपस्थित लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और सराहा। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी०एन० सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ला तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद द्वारा लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गया।

ट्रक में प्रतिबंध पशुओं को ले जाते पुलिस ने पकड़ा  Read More ट्रक में प्रतिबंध पशुओं को ले जाते पुलिस ने पकड़ा 

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि प्रत्येक गरीब परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराई जाए। उसी संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों के खातों में मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से अनुदान धनराशि स्थानांतरित की गई है।

बस्ती में बन रही अंतरिक्ष प्रयोगशाला, डिजिटल लाइब्रेरी और अंबेडकर पार्क, छात्रों को मिलेगा फायदा Read More बस्ती में बन रही अंतरिक्ष प्रयोगशाला, डिजिटल लाइब्रेरी और अंबेडकर पार्क, छात्रों को मिलेगा फायदा

उन्होंने कहा कि अब कोई भी गरीब परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर नहीं रहेगा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि जनपद सोनभद्र के नगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के 3791 लाभार्थियों के खातों में धनराशि स्थानांतरित की गई है। अब बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक परिवार को पक्की छत उपलब्ध हो सकेगी।

जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त होते हैं, उनके अनुरूप जनपद में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सके। कार्यक्रम सफल संचालन परियोजना निदेशक डूडा सुधांशू शेखर शर्मा ने किया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें