सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ₹25,000 का इनामी बंटी गिरफ्तार, लाखों की हेरोइन बरामद

वांछित अभियुक्त के पास से 22 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत करीब ₹2,20,000) बरामद

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 14.03.2026 को एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम द्वारा आर्यन एकेडमी के पास, बहद ग्राम गोरारी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 06/2026 धारा 103(1), 140(1), 238 बीएनएस तथा मु0अ0सं0- 139/2026 धारा 8/21/27ए एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित वांछित ₹25,000/- का इनामिया अभियुक्त प्रतीक कुमार उर्फ बंटी पुत्र अवधेश कुमार निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

लखनऊ पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा, तीन सहयोगी भी गिरफ्त में Read More लखनऊ पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा, तीन सहयोगी भी गिरफ्त में

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 22 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत करीब ₹2,20,000) बरामद हुई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 206/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

तीसरी मंजिल से गिरकर नगर निगम संविदा कर्मचारी की मौत, । Read More तीसरी मंजिल से गिरकर नगर निगम संविदा कर्मचारी की मौत, ।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0 67/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 745/2023 धारा 380, 457, 411 भादवि थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 14/2024 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 330/2024 धारा 147/323/427/504 भादवि थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 333/2024 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज

लूट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बहरिया पुलिस ने नहर के पास से दबोचा। Read More लूट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बहरिया पुलिस ने नहर के पास से दबोचा।

जनपद सोनभद्र,  मु0अ0सं0 371/2024 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 394/2024 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 332/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 06/2026 धारा 103(1), 140(1), 238 बीएनएस थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 139/2026 धारा 8/21/27ए एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 206/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक राम स्वरुप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज, उ0नि0 राजेश जी चौबे एस0ओ0जी0 व सर्विलांस प्रभारी जनपद सोनभद्र, उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव, चौकी प्रभारी नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज,उ0नि0 रणजीत सिंह,हे0का0 रामजीत शर्मा, का0 विनोद भारती, हे0का0 सतीश सिंह पटेल, का0 रितेश सिंह पटेल, का0 अजीत कुमार, का0 चालक अजीत यादव एसओजी टीम शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार