नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
प्रयागराज में मीडिया रिपोर्टर से मारपीट का आरोपी रईस खान गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक मीडिया रिपोर्टर किसी घटना की कवरेज कर रहा था।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज:
शहर में मीडिया कर्मियों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। कवरेज के दौरान एक मीडिया रिपोर्टर के साथ मारपीट करने वाले आरोपी रईस खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देश के बाद की गई।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक मीडिया रिपोर्टर किसी घटना की कवरेज कर रहा था। इसी दौरान रईस खान नामक व्यक्ति ने रिपोर्टर के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर दी। घटना के बाद पत्रकारों और स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। शाहगंज थाने की पुलिस ने आरोपी रईस खान को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मारपीट का आरोपी रईस खान पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ चोरी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं, वह करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी आदिल वसी का चाचा भी बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं इस घटना के बाद पत्रकारों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है।
prayagraj police prayagraj news up crime news Law and order Accused sent to jail कानून व्यवस्था Police Action प्रयागराज समाचार पुलिस कार्रवाई प्रयागराज पुलिस मीडिया रिपोर्टर से मारपीट Assault on Media Reporter रईस खान गिरफ्तार Rais Khan Arrested शाहगंज थाना Shahganj Police Station पत्रकार सुरक्षा Journalist Safety पत्रकार पर हमला Attack on Journalist आरोपी जेल भेजा गया मीडिया कवरेज विवाद Media Coverage Dispute आपराधिक गतिविधियां Criminal Activities आदिल वसी Adil Wasi इनामी अपराधी Rewarded Criminal यूपी क्राइम न्यूज

Comments