रसोई गैस की किल्लत, एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, उपभोक्ता परेशान; होटल-ढाबा कारोबार भी प्रभावित

Swatantra Prabhat Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)।
 
कस्बे और आसपास के गांवों में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
 
बुधवार को बाईपास स्थित एक गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे। यहां गैस बुकिंग और सिलेंडर वितरण को लेकर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। लोगों का कहना है कि एक सप्ताह पहले कराई गई बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
 
पूरे गुरदी मजरे पौशाला मोहल्ला निवासी उपभोक्ता राजू ने बताया कि कई दिन पहले गैस बुकिंग कराई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई। इससे घर की रसोई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
 
गैस की कमी का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। कामर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से ढाबा और होटल संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग मजबूरी में कोयले की भट्ठी से काम चला रहे हैं।
 
होटल व्यवसाय से जुड़े राम सिंह चौहान ने बताया कि हाल ही में गैस की कीमतें भी बढ़ी हैं और अब आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। इससे कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments