गोरखपुर:गोला में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, दूसरा चालक गंभीर

इंटर की परीक्षा दिलाने जा रहा था युवक, बहन भी घायल; गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/बृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

ग़ोला /गोरखपुर | गोला थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। रामजानकी सड़क मार्ग पर सड़सड़ा गेट के पास स्थित मंदिर के सामने आमने-सामने दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक पर सवार एक छात्रा भी चोटिल हो गई।

जानकारी के अनुसार गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बेलपार पाठक निवासी अनीश गोंड (18) पुत्र विपिन गोंड सोमवार की सुबह अपनी बहन श्रेया को बाइक से बड़हलगंज इंटर की परीक्षा दिलाने जा रहा था। श्रेया एमसीए पब्लिक स्कूल की छात्रा बताई जा रही है। सुबह करीब आठ बजे जब अनीश अपनी बाइक से रामजानकी मार्ग पर सड़सड़ा गेट के पास स्थित मंदिर के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक रामदयाल (28) पुत्र रामाश्रय चला रहे थे, जो जनपद आंबेडकरनगर के थाना जहांगीरगंज क्षेत्र के ग्राम खिरजीपुर के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि अनीश गोंड उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामदयाल भी बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

होली से पूर्व सफाई कर्मियों का महापौर ने किया सम्मान Read More होली से पूर्व सफाई कर्मियों का महापौर ने किया सम्मान

घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अनीश गोंड को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामदयाल की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल छात्रा श्रेया को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

निस्तारण कार्य को लेकर सपा नेता ने दी जानकारी  Read More निस्तारण कार्य को लेकर सपा नेता ने दी जानकारी 

स्थानीय लोगों के अनुसार रामदयाल अपनी ससुराल से नाराज होकर घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा है।

खजनी थाने का प्रेस नोट विवाद में: गलत तारीख, दो नाम, एक ही आरोपी और ‘बुरा न मानो होली है’ का संदेश Read More खजनी थाने का प्रेस नोट विवाद में: गलत तारीख, दो नाम, एक ही आरोपी और ‘बुरा न मानो होली है’ का संदेश

गोला पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से मृतक युवक के गांव बेलपार पाठक में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें