सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने आयोजित किया होली मिलन समारोह।

इस अवसर पर सभी सेवा निवृत एंबुलेंस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Abhinav Shukla Picture
Published On

 
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज 
 
 सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड उत्तर मध्य रेल ने  केंद्रीय चिकित्सालय उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के कमेटी हॉल में प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. राकेश निगम के मुख्य आतिथ्य मे होली मिलन समारोह का आयोजन कियाl
 
 इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारी और सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर एवं गुलाल लगाकर होली मिलन कार्यक्रम को सफल बनाया l
 
 कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर सुरेंद्रनाथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं उपायुक्त सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की प्रेरणा से आयोजित किया गया। 
 
इस कार्यक्रम में चिकित्सा निदेशक डॉ. एस .के. हंडू , डॉ. प्रकाश मुर्मू अपर मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. एस.एस.नायक अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक तथा डॉ.संजय कुमार वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी एवं डाॅ अमित मालवीय वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ने भाग लिया।
 
कार्यक्रम में मंच का संचालन  एंबुलेंस अधिकारी राजीव सिंह एवं उदय चंद मौर्य  ने किया तथा डिवीजन कमांडर मेडिकल डा एस एस नायक द्वारा  सभी अधिकारियों एवं सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया गयाl
 
 कार्यक्रम के आयोजन में मंडल सचिव आलोक कुमार वर्मा एवं अनूप कुमार श्रीवास्तव तथा  एंबुलेंस अधिकारी रतन कुमार एवं कारपोराल अमित कुमार मौर्य, ओम प्रकाश, चंद्र प्रकाश, पवन कुमार , पवन कुमार तथा सर्जेन्ट दु.खती  प्रसाद ,विजय प्रकाश राम ,मनबोध चौरसिया एवं सदस्य राम सजीवन पटेल, महेश कुमार का विशेष योगदान रहा।
 
इस अवसर पर सभी सेवा निवृत एंबुलेंस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
 
 
 
One attachment  •  Scanned by Gmail
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें