नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
नैनी बाजार में तीसरे दिन खेली गई कपड़ा फाड़ होली
कड़ी सुरक्षा के बीच व्यापारियों ने जमकर खेली कपड़ा फाड़ होली
नैनी,प्रयागराज। नैनी बाजार में होली के तीसरे दिन शुक्रवार को व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने परंपरागत ‘कपड़ा फाड़ होली’ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ खेली। यह अनोखी परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है और हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।होली के तीसरे दिन सुबह से ही लोग अपने घरों से निकलकर नैनी बाजार पहुंचे और एक-दूसरे के साथ कपड़ा फाड़ होली खेलते हुए इस परंपरा को जीवंत बनाए रखा।
पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों में भारी उत्साह नजर आया।पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। नैनी स्टेशन से शकरढाल तक जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह बंद कर दिया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या भीड़भाड़ की स्थिति न बने।
पूरे इलाके में पुलिस की सक्रियता साफ दिखाई दी। रास्तों के दोनों ओर नैनी पुलिस के जवान तैनात रहे और आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी गई। इस दौरान एसीपी करछना और नैनी इंस्पेक्टर ब्रज किशोर गौतम,नैनी कस्बा चौकी इंचार्ज बलिराम भी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
पुलिस प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से होली के तीसरे दिन यह पारंपरिक आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।पूरे क्षेत्र में उत्सव और भाईचारे का माहौल बना रहा।व्यापारियों में डबलू जायसवाल, सुन्दरम चौरसिया, लाला चौरासिया, टीकू चौरसिया, टोनी कनोजिया, उत्तम केसरवानी, अतुल, आदि व्यापारी शामिल रहे।
Naini Prayagraj News नैनी प्रयागराज समाचार नैनी बाजार कपड़ा फाड़ होली Naini Bazaar Kapda Fad Holi Prayagraj Holi Celebration प्रयागराज होली उत्सव Traditional Holi Naini Bazaar कपड़ा फाड़ होली परंपरा Naini Market Holi Festival Holi Festival Prayagraj प्रयागराज होली परंपरा Naini Police Security Holi ACP Karchana Naini News Naini Inspector Braj Kishore Gautam Local Traders Holi Celebration Naini Bazaar Traders News

Comments