नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
विमान हादसे के मृतक के परिजनों से मिले झामुमो नेता
आर्थिक सहयोग देकर जताई संवेदना
चंदवा, झारखंड:- रांची से दिल्ली जा रहे विमान हादसे में मृतक के परिजनों से शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। झामुमो लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देशानुसार चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव की ओर से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहयोग राशि भी प्रदान की गई, ताकि इस कठिन समय में परिवार को कुछ राहत मिल सके। झामुमो प्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
पार्टी नेताओं ने बताया कि इस मामले को जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में भी लाया गया है। मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन दिया गया है कि घटना की जांच के लिए कमेटी कार्य कर रही है और जल्द ही मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा आम जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहती है और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद करती है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा झामुमो परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, अंकित तिवारी, अश्विनी मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अंकित कुमार तिवारी, अरविंद कुमार, कृपाचार्य उर्फ दारा सिंह, पवन गुप्ता, मनीष कुमार उर्फ चांदो, राजेंद्र भगत, रिंकू कुमार, सरफराज आलम, चांद खान, डॉ. सम्स राजा एवं बबलू राही सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।अंत में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पार्टी हर संभव सहायता के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी।
swatantra prabhat swatantra prabhat news स्वतंत्र प्रभात हिंदी समाचार Ranchi news Jharkhand Politics News Jharkhand Mukti Morcha Jharkhand Local News आर्थिक सहयोग Swatantra Prabhat Jharkhand विमान हादसा Plane Crash News Ranchi Delhi Flight Crash Jharkhand Plane Crash विमान हादसे में मौत Air Crash India JMM Leaders झामुमो नेता Hemant Soren News हेमंत सोरेन Latehar News लातेहार समाचार Chandwa News चंदवा प्रखंड Political Leaders Visit Victim Family Compensation Announcement Jharkhand Government News Delhi Flight Accident Victim Family Support Condolence Meeting Latest Jharkhand News Hindi News Portal Update Breaking News Jharkhand JMM Party Workers

Comments