उ0प्र0 विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धी जाॅच समिति का जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम 14 व 15 मार्च को निर्धारित
जाँच समिति द्वारा ओबरा, अनपरा परियोजनानाओं का निरीक्षण
अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धित जाॅच समिति का जनपद सोनभद्र में प्रस्तावित अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम 14 व 15 मार्च,2026 को निर्धारित है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था सम्बन्धित जाॅच समिति का आगमन 14 मार्च,2026 को राबर्ट्सगंज में सायं 04 बजे होगा। 14 मार्च, 2026 को जाॅच समिति द्वारा अनपरा, ओबरा में स्थलीय निरीक्षण करेंगें। इसी प्रकार से जाॅच समिति द्वारा 15 मार्च,2026 को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेेंगें।


Comments