आवारा कुत्तों के हमले में 32 भेड़ों की मौत

गरीब किसान की जीविका पर संकट

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरही, हजारीबाग, झारखंड:- बरही प्रखंड क्षेत्र के पोड़ैया गांव में मंगलवार रात एक दुखद घटना सामने आई, जहां आवारा कुत्तों के हमले में एक किसान की 32 भेड़ों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पोडेया निवासी छोटू गोप पिता स्व. डिलो महतो भेड़ पालन कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। बताया जाता है कि मंगलवार देर रात चार-पांच आवारा कुत्ते भेड़ों के बाड़े में घुस गए और सभी भेड़ों को काट दिया। बुधवार सुबह जब किसान छोटू गोप भेड़ों को बाहर निकालने के लिए पहुंचे, तो देखा कि कुत्ते वहां से भाग रहे थे।
 
अंदर जाकर देखने पर सभी 32 भेड़ें मृत पड़ी थीं। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है। किसान ने बताया कि उसने वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी से इतनी भेड़ें इकट्ठा की थीं, लेकिन एक ही रात में सब खत्म हो गया। होली के समय हुई इस घटना से किसान और उसका परिवार गहरे सदमे में है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद यादव मौके पर पहुंचे और किसान की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें