दिनदहाड़े घर से आभूषण चोरी, नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

गोपीगंज। थाना गोपीगंज क्षेत्र के ग्राम गाधी, पोस्ट सागरायपुर में दिनदहाड़े घर से कीमती आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र राजमणि ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14 जनवरी 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे सदरे आलम व दिलशाद पुत्र अज्ञात उनके घर पहुंचे और मौका पाकर घर में रखे कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए।
 
पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने पैर की पैजनी 1 पीस, मांगटिका 3 पीस, नथिया 2 पीस, हाथ का तोड़ा 3 पीस, कमर पेटी 3 पीस, मंगलसूत्र 3 पीस, पैर का लच्छा 9 पीस, चाभी का गुच्छा 1 पीस, चांदी की सिकड़ी 1 पीस तथा नाक का आभूषण 1 पीस सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।
 
घटना की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर सदरे आलम और दिलशाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें