Haryana: हरियाणा में इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर को लाठी डंडों से पीटा, जान से मारने की दी धमकी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले के गांव हरीगढ़ किंगन में एक कबड्डी खिलाड़ी पर डंडों और लाठियों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। खिलाड़ी उस समय गांव के खेल मैदान में बच्चों को कबड्डी की प्रैक्टिस करवा रहा था। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

प्रैक्टिस के दौरान हुआ हमला

गांव हरीगढ़ किंगन निवासी अरविंदर सिंह ने चीका थाने में दी शिकायत में बताया कि वह कबड्डी खिलाड़ी है और गांव में बच्चों को खेल की ट्रेनिंग देता है।

शिकायत के अनुसार 26 फरवरी को शाम करीब 5:30 बजे वह मैदान का रास्ता साफ कर रहा था। इसी दौरान मलकीत और अमन नामक युवकों ने उसे अपशब्द कहे और डंडों-लाठियों से हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

रात में दोबारा दी जान से मारने की धमकी

पीड़ित के मुताबिक रात करीब 8 बजे बलकार और लाभा नामक दो अन्य व्यक्ति हथियारों के साथ उसके घर के बाहर पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी। खतरा भांपते हुए उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और डायल 112 पर कॉल की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने UGC कानून को लेकर प्रेस वार्ता की Read More अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने UGC कानून को लेकर प्रेस वार्ता की

पुलिस ने दर्ज किया मामला

चीका थाना के एसएचओ अमन कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर की छापेमारी Read More बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर की छापेमारी

पहले भी विवादों में रह चुका है मामला

बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले यह खिलाड़ी पूर्व डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता Dushyant Chautala से बहस करते हुए नजर आया था। उस समय भी उस पर हमले का आरोप लगा था।

झारखंड में 1.58 लाख करोड़ का अबुआ दिशोम बजट पेश Read More झारखंड में 1.58 लाख करोड़ का अबुआ दिशोम बजट पेश

खिलाड़ी का कहना है कि उसने कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी की थी, जिसके बाद कार्यक्रम रद्द हो गया। उसका आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने फोन कर उसे मिलने बुलाया और वहां धमकी दी गई। उसके अनुसार कुछ लोग हथियारों और डंडों के साथ पहुंचे थे।

हालांकि, उस समय यह आरोप भी लगे थे कि वह शराब के नशे में एक कार्यकर्ता के घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा था, जिसके बाद विवाद हुआ था।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें