छापेमारी में तीस लीटर अवैध शराब बरामद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज, प्रतापगढ़। आबकारी टीम ने छापेमारी कर तीस लीटर अवैध शराब व चार कुंतल लहन की बरामदगी की है। आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने सोमवार को क्षेत्र के पूरे फत्ते व रामपुर बावली में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी की।
 
इस दौरान कुल तीस लीटर अवैध शराब व चार कुंतल लहन को जब्त कर उसे नष्ट कराया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments