नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
होलिका दहन से पूर्व मातृ शक्तियों का उधोगपति ने किया सम्मान हजारों साड़ियां वितरित
मुख्य अतिथि सुरेश पासी एवं विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला सहित सैकड़ों संभ्रांत जन रहे मौजूद
शुकुल बाजार अमेठी। होली के पावन पर्व पर क्षेत्र में सामाजिक समरसता और महिला सम्मान का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। राजपूत राइस मिल के मालिक, ठाकुर अजीत विजय सिंह आईटीआई के प्रबंधक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उधोगपति महेंद्र विजय सिंह द्वारा हजारों मातृ शक्तियों को उपहार स्वरूप साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 184 विधानसभा जगदीशपुर के विधायक सुरेश पासी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला उपस्थित रहे।अपने संबोधन में विधायक सुरेश पासी ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला उत्सव है।
उन्होंने महेंद्र विजय सिंह की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मातृ शक्तियों का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान है और ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शुकुल बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित राम उंजेरे शुक्ला, आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक जयसिंह चंदेल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दद्दन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर बख्श सिंह, मंडल महामंत्री उदय नारायण मिश्रा, मीडिया विभाग के जिला सहसंयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, विनय चौरसिया, प्रधान सतीश मिश्रा, ठेकेदार समर बहादुर सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
साड़ी वितरण के दौरान महिलाओं के चेहरे पर प्रसन्नता साफ झलक रही थी। उपस्थित मातृ शक्तियों ने इस सम्मान के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अनुशासन और सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे पूरे आयोजन का वातावरण उत्साहपूर्ण और गरिमामय बना रहा।होली के अवसर पर आयोजित यह भव्य कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश दे रहा है।

Comments