Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देश में होली के जश्न पर मौसम का असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 मार्च की रात से उत्तर भारत के चार राज्यों में बारिश और तेज धूलभरी हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है। वहीं अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मध्य भारत में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। 4 मार्च 2026 की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत हैं, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

4 से 7 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 2 और 3 मार्च को हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 4 और 5 मार्च को कोंकण-गोवा के कुछ हिस्सों और 4 से 7 मार्च तक गुजरात में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। मार्च महीने में देश के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है, जबकि उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी-मध्य भारत के कुछ इलाकों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2 मार्च से गर्मी बढ़ने के संकेत हैं। अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक बारिश की चेतावनी नहीं है।

उत्तर प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश में 2 मार्च से मौसम करवट ले सकता है। कई जिलों में हल्की बारिश और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि बारिश बहुत तेज नहीं होगी। कुछ जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, अमेठी, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, इटावा, फैजाबाद, हमीरपुर, मैनपुरी, मेरठ, मिर्जापुर, मोरादाबाद और सीतापुर जैसे जिलों में गर्मी बढ़ने की संभावना है।

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव, चेक करें लेटेस्ट रेट्स Read More Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में होली के दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की चेतावनी नहीं है। हालांकि गर्मी में इजाफा हो सकता है। पटना, बक्सर, सिवान, भागलपुर, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, कटिहार और खगड़िया में तापमान बढ़ सकता है। पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Holi 2026: कब है होलिका दहन? जानें शुभ मुहूर्त का समय Read More Holi 2026: कब है होलिका दहन? जानें शुभ मुहूर्त का समय

उत्तराखंड का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में 6 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और चंपावत में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

देश रूल ऑफ लॉ से चले, जनता के शासन से नहीं Read More देश रूल ऑफ लॉ से चले, जनता के शासन से नहीं

हिमाचल प्रदेश में बदलाव के संकेत

4 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश में मौसम बदल सकता है। मनाली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में तापमान बढ़ने के संकेत हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 2 डिग्री और न्यूनतम माइनस 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश

4 से 7 मार्च के दौरान रियासी, कठुआ और अनंतनाग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश का हाल

राजस्थान में 2 मार्च को मौसम साफ रहेगा, लेकिन होली के आसपास 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जयपुर, उदयपुर, भरतपुर, सीकर, जोधपुर और अजमेर में तापमान बढ़ सकता है। जयपुर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में भी 2 मार्च को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन होली तक मध्यम गति की हवाएं चलेंगी और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। ग्वालियर, कटनी, विदिशा, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, धार और बुरहानपुर में गर्मी बढ़ने के संकेत हैं।

पिछले 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटों में हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और बिहार में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में तापमान 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहा, जबकि बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य रहा। गुजरात, मध्य प्रदेश, आंतरिक महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ हिस्सों में तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रहा। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments