नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
उल्टी दिशा से आ रहे नशे में धुत साइकिल सवार बाइक से भिड़ा, एक गंभीर
नैनी, प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के अरीवा कंपनी के सामने शनिवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। शराब के नशे में धुत एक युवक उल्टी दिशा से साइकिल लेकर आ रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक पर सवार पिता-पुत्री हादसे का शिकार हो गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बेटी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।उसके सिर में गहरी चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।हादसे में साइकिल सवार युवक भी घायल हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शराब के नशे में था और गलत दिशा से साइकिल चला रहा था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।बताया जा रहा है कि घायल पिता-पुत्री करछना क्षेत्र के निवासी हैं और खरीदारी के लिए प्रयागराज आए हुए थे।
स्वतंत्र प्रभात Road safety awareness Prayagraj Traffic Incident नैनी सड़क दुर्घटना Wrong Side Collision अरीवा कंपनी चौराहा Drunk Cycling Case पिता पुत्री घायल Head Injury Emergency Local Rescue Effort Karachhana Residents Rahul Jaiswal Coverage Accident Investigation Update Public Caution Advisory Two Wheeler Impact Medical Critical Status Uttar Pradesh City News Community Alert Report Urban Mishap Story Police Inquiry Ongoing

Comments