पुराने यमुना पुल पर सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल; एक की हालत गंभीर

समाजसेवी बने फहरिस्त मदद को आगे आए 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज- मुट्ठीगंज थाना अंतर्गत पुराने यमुना पुल पर शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद दोनों युवक पुल पर घायल अवस्था में पड़े तड़प रहे थे। इसी दौरान नैनी निवासी मोहम्मद तारीख और इशरत अली प्रयागराज की ओर जा रहे थे। उन्होंने दोनों को सड़क पर घायल देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए गऊघाट स्थित एक निजी अस्पताल भिजवाया।घायलों की पहचान दिलीप शर्मा (निवासी शाहगंज) और अजय शर्मा (निवासी कटरा) के रूप में हुई है। दिलीप, अजय के साले बताए जा रहे हैं। दोनों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया।
 
परिजनों के अनुसार, अजय शर्मा और दिलीप शर्मा नैनी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे की हालत में थे और तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे यह दुर्घटना हुई। दोनों युवक पेशे से हलवाई का काम करते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें