पिपरी पुलिस की पहल पर पीड़ित के साइबर फ्रॉड हुई धनराशि उसके मूल बैंक खाते मे हस्तांतरित

पीड़ित ने किया पुलिस की भूरि भूरि प्रसंशा, पुलिस ने दिये तत्काल साइबर हेल्प लाइन पर सूचित करने के निर्देश

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

रेनुकूट / सोनभद्र -    

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में पिपरी पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई। आवेदक ताज मुहम्मद पुत्र रज्जे मुहम्मद निवासी मुर्धवा, रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा धोखाधड़ी कर ₹31,000/- रुपये की धनराशि फ्रॉड कर ली गई थी।

जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना-पिपरी सोनभद्र पर शिकायत पंजीकृत कराई गई थी। जिसे पिपरी पुलिस द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए मा. न्यायालय से धनराशि वापसी का आदेश प्राप्त किया गया तथा सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर 31,000/- रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के मूल बैंक खाते में वापस कराई गई।धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सहित समस्त पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

संगठन सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, बस्ती में भाजपा की जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित Read More संगठन सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, बस्ती में भाजपा की जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

धनराशि वापस कराने वाली टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, पिपरी, सोनभद्र, निरीक्षक हरेन्द्र यादव, उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह, महिला आरक्षीअर्चना शामिल रहे।

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने बनाई आन्दोलन की रणनीति Read More टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने बनाई आन्दोलन की रणनीति

किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा नजदीकी थाने पर संपर्क करें। साथ ही www.cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

नगरपालिका चुनाव 2026 : विभिन्न कोषांगों के कर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण Read More नगरपालिका चुनाव 2026 : विभिन्न कोषांगों के कर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें