Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: देश में फरवरी के अंतिम दौर में जहां ठंड धीरे-धीरे विदाई ले रही है, वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बार फिर 10 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक 22 से 24 फरवरी के बीच कई राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 40 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश की संभावना है। 22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि उत्तराखंड में 22 से 24 फरवरी तक वर्षा का अनुमान है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में 22 फरवरी को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कर्नाटक के तटीय और उत्तरी हिस्सों में 22 से 24 फरवरी के बीच बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। वहीं 23 और 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने और तटीय इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में 22 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी। हल्का से मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार संभव है और यह 120 से नीचे जा सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन पूर्वी जिलों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा पड़ सकता है। देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़ और बलिया सहित कई जिलों में कोहरे का असर रहेगा। कानपुर और लखनऊ में अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Rahul Gandhi समेत 25 कांग्रेसी सांसदों को धमकी देने वाला आरोपी कोटा से हिरासत में Read More Rahul Gandhi समेत 25 कांग्रेसी सांसदों को धमकी देने वाला आरोपी कोटा से हिरासत में

बिहार में भी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन पटना, गया, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज सहित कई जिलों में कोहरा और हल्की ठंड बनी रह सकती है। पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कपिल देव, गावस्कर समेत 14 पूर्व कप्तानों का पाकिस्तान सरकार को चिठ्ठी Read More कपिल देव, गावस्कर समेत 14 पूर्व कप्तानों का पाकिस्तान सरकार को चिठ्ठी

उत्तराखंड में 22 फरवरी से तीन दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों में वर्षा हो सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मनरेगा बचाओ महासंग्राम; विधानसभा घेरने निकले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, कई नेता हिरासत में Read More मनरेगा बचाओ महासंग्राम; विधानसभा घेरने निकले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, कई नेता हिरासत में

हिमाचल प्रदेश में भी 22 फरवरी से मौसम खराब हो सकता है। शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन में बारिश का अलर्ट है, जबकि मनाली के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मनाली में अधिकतम तापमान शून्य डिग्री और न्यूनतम माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर में 22 और 23 फरवरी को मध्यम बारिश की संभावना है। श्रीनगर, जम्मू, पहलगाम और कुपवाड़ा सहित कई जिलों में वर्षा हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी संभव है।

मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक कुछ जिलों—भोपाल, उज्जैन, जबलपुर और रतलाम—में बारिश की संभावना है। भोपाल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जयपुर, जोधपुर और बीकानेर सहित कई जिलों में गर्मी का असर दिखेगा। जयपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दक्षिण तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तूतीकोरिन, तेनकासी और थेनी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें