राजनीति
Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट हुआ जारी
Haryana Weather: हरियाणा में हालिया बारिश, ओलावृष्टि और लगातार बादल छाए रहने के कारण दिन के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। सबसे अधिक गिरावट Hisar में 7.1 डिग्री तक दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। Jind, हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, भिवानी, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, नूह और नारनौल में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई। भिवानी और रेवाड़ी में दोपहर के समय बूंदाबांदी के साथ ओले भी गिरे, जिससे सरसों और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचना है।
जहां दिन के तापमान में गिरावट आई है, वहीं न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से 5.1 डिग्री ऊपर बना हुआ है। Karnal में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार और नारनौल में 14.5 डिग्री, भिवानी में 14.0 डिग्री, जींद में 15.4 डिग्री, गुरुग्राम में 15.2 डिग्री और रोहतक में 15.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
Chaudhary Charan Singh Haryana Agricultural University के कृषि मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर के अनुसार 19 से 23 फरवरी के बीच प्रदेश में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है।
लगातार बादल और नमी के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments