1500 मीटर दौड़ में  विनय व भाला क्षेपण में मोनू रहे अव्वल

विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित करती हुई नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम शोहरतगढ़  में बुधवार को शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा आयोजित खेल महोत्सव का समापन मुख्य अतिथि एसडीएम विवेकानंद मिश्र व नपं अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने पुरस्कार वितरण के साथ किया। बालक वर्ग में चैंपियन का खिताब सत्यम यादव बीए प्रथम वर्ष  और बालिका वर्ग में सोनी बी ए प्रथम वर्ष को हासिल हुआ।
 
1500 मीटर दौड़ में  विनय व भाला क्षेपण में मोनू रहे अव्वल
 
खेल प्रतियोगिता में दुसरे दिन 100 मीटर छात्र वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान सत्यम यादव बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान मोनू बीए प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान पर महेश शर्मा बीए तृतीय वर्ष रहे। इसी तरह 100 मीटर छात्रा वर्ग  में प्रथम स्थान सोनी बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान सोनी तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान रोशनी गौड़ बीएससी प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। भाला फेंक में प्रथम स्थान मोनू चौधरी (बीए प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान सुजीत यादव (बीएससी द्वितीय वर्ष) तथा तृतीय स्थान रमेश यादव (बीए तृतीय वर्ष) रहे।  
 
1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान विनय कुमार मौर्य (बीए द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान अभिनव तिवारी (बीए द्वितीय वर्ष) तथा तृतीय स्थान जितेंद्र मौर्य (बीए द्वितीय वर्ष) ने प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अन्नू (बीए प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान ममता (बीएड प्रथम वर्ष) तथा तृतीय स्थान सोनी (बीए प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया। दो दिवसीय खेल महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि एसडीएम विवेकानंद मिश्र व नपं अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, खेल अधीक्षक डॉ ए के सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, प्रो मुकेश कुमार, डॉ अमित सिंह, पंकज सिंह, शमसीरुल इस्लाम आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार