इंटर छात्रा ने की आत्महत्या, परीक्षा के तनाव में उठाया कदम

फंदे से लटकता मिला शव

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

सुल्तानपुर - इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने परीक्षा के तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। घटना हलियापुर थानाक्षेत्र के रामपुर बाबुआन गांव की है, जहां छात्रा का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। आज से उसकी 12वीं की परीक्षाएं शुरू होनी थीं।
 
मृतका की पहचान जग नारायण यादव की 17 वर्षीय बेटी लक्ष्मी सेन के रूप में हुई है। वह अयोध्या जिले के कुमारगंज थानाक्षेत्र स्थित गायत्री विद्या मंदिर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी पिछले कुछ दिनों से परीक्षा को लेकर तनाव में थी।
 
बीती रात लक्ष्मी पढ़ाई करने के बहाने अपने कमरे में गई थी। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने दरवाजा खोला। अंदर लक्ष्मी का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि छात्रा परीक्षा के अत्यधिक तनाव में थी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार