मनरेगा बचाओ महासंग्राम; विधानसभा घेरने निकले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, कई नेता हिरासत में

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। मनरेगा योजना की बहाली की मांग को लेकर यूपी कांग्रेस ने मंगलवार को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है. इसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई और प्रदेशभर से कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने वाले तमाम कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोक लिया गया और कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया. हालांकि कांग्रेस कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, सांसद और विधायक इस प्रदर्शन में मौजूद हैं. भारी संख्या में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है. गेट के बाहर बैरिकेडिंग की गई है. जिससे गेट के बाहर कार्यकर्ता न निकलने पाएं. कांग्रेस के सभी नेताओं ने कार्यालय के अंदर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. काफी देर बाद जबरन कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता विधानसभा की तरफ कूच करने निकले, लेकिन उन्हें पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया. कार्यकर्ता बैरीकेडिंग पर चढ़कर विरोध करने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को वहीं पर रोक दिया. किसी को भी विधानसभा की तरफ नहीं बढ़ने दिया.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ईटीवी भारत से कहा कि सरकार हमारे चाहे कितने नेताओं और कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट क्यों न कर ले. हमें भी विधानसभा घेरने से रोकने की कितनी भी कोशिश क्यों न कर ले, लेकिन हम मानने वाले नहीं हैं. हमारे कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव जरूर करेंगे. कोई ताकत, कोई पुलिस बल हमें नहीं रोक सकता.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए कहा कि मनरेगा योजना की बहाली के लिए पिछले 40 दिनों से कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में चौपालों-सभाओं का आयोजन कर रही है. आज विधानसभा घेरने का ऐलान किया गया था. इसी वजह से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं. इस सरकार में किसी को आवाज उठाना मुश्किल हो रहा है. हमारे तमाम नेता और कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट किए गए हैं. फिर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां पर पहुंचे हैं.

UNSC मेंबरशिप, ट्रेड डील और चुनाव… वैश्विक मुद्दों पर भारत का आधिकारिक रुख क्या है? Read More UNSC मेंबरशिप, ट्रेड डील और चुनाव… वैश्विक मुद्दों पर भारत का आधिकारिक रुख क्या है?

अविनाश पांडेय ने कहा कि चाहे जितनी पुलिस लगा ली जाए. चाहे जितनी बैरिकेडिंग की जाए, लेकिन हमारा प्रण है कि हम विधानसभा का घेराव करने जरूर निकलेंगे और घेराव करके ही रहेंगे. सरकार ने जिस तरह से पुलिस बल की तैनाती की है ऐसा लग रहा है कि यह भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर हो, लेकिन कोई पुलिस कोई बैरिकेडिंग हमारे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकते।

आरोप-अधीक्षक नकहा की शह पर चल रही अवैध क्लिनिक Read More आरोप-अधीक्षक नकहा की शह पर चल रही अवैध क्लिनिक

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार