नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
पेड़ की डाल गिरने से व्यक्ति की मौत
बेटी की शादी से पहले पिता की जान गई
सुल्तानपुर -
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पखनपुर गांव में सोमवार दोपहर 60 वर्षीय गोवर्धन शर्मा पुत्र रामदेव सूखे आम के पेड़ की डाल काट रहे थे, तभी वह उनके सिर पर गिर गई।
गंभीर रूप से घायल गोवर्धन शर्मा को परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गए। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ केजीएमसी रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम शव घर पहुंचा, जिससे परिवार में शोक छा गया।
गोवर्धन शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी सुशीला, तीन बेटे राजकुमार, नंदकुमार, रविन्द्र और दो बेटियां आशा व ऊषा हैं।
परिजनों के अनुसार, मई में उनकी बेटी की शादी तय थी और तैयारियां चल रही थीं। इस हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Comments