महाशिवरात्रि व रमजान को लेकर जनपद में सघन चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलरामपुर। आगामी महाशिवरात्रि एवं रमजान के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।जनपद के प्रमुख चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड व संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
 
संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस बल द्वारा पैदल व मोटर गश्त कर आमजन में सुरक्षा का भाव उत्पन्न किया गया तथा लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
 
सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर दें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार