नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कुआनो नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
बस्ती। जिले के थाना लालगंज क्षेत्र अंतर्गत कुआनो नदी के दबिला घाट पर मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव के दाहिने हाथ पर ‘दीपक’ नाम का टैटू बना हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति दीपक नाम का था, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था।
वह पिछले लगभग 10 वर्षों से कस्बा महसो के राजा मैदान बाजार क्षेत्र में भीख मांगकर अपना गुजारा करता रहा। लोगों ने उसकी शराब पीने की आदत होने की भी जानकारी दी। घटना की सूचना भरत सिंह पुत्र गोकुल सिंह (निवासी ग्राम पिपरा गौतम, थाना नगर, जनपद बस्ती) ने थाना लालगंज को दी थी। प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज एवं पुलिस चौकी महसो की टीम ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त शुरू की।
शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दे दी गई है। क्षेत्राधिकारी रूधौली ने बताया कि“आज दिनांक 11 फरवरी को कुआनो नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया मौत पानी में डूबने से हुई प्रतीत हो रही है। शव के शरीर पर कहीं भी कोई चोट या बाहरी आघात के निशान नहीं पाए गए हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सटीक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मृतक के स्थायी निवास और परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। जांच अभी जारी है। आज भी पुलिस निष्क्रिय साबित हो रही है कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं

Comments