खड्डा : प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटे सीआरपीएफ जवान रोशन भारती का गांव में भव्य स्वागत

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शिव  शंभु सिंह

खड्डा (कुशीनगर)। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम मिश्रौली निवासी सीआरपीएफ जवान रोशन भारती के प्रशिक्षण पूर्ण कर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचते ही युवाओं और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से जवान का जोरदार अभिनंदन किया और देशसेवा के प्रति उनके जज्बे की सराहना की।इस अवसर पर युवा नेता अनिल यादव, जवान के बड़े भाई दीपालाल भारती एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप गौतम ने जवान को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि गांव के बेटे का देश की सुरक्षा में योगदान पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के दौरान गांव में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि रोशन भारती जैसे जवान युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और उनके साहस व समर्पण पर पूरे गांव को नाज है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें