राजनीति
समरसता भोज से बढ़ता है आपसी सौहार्द: संजय मिश्र
सिद्धार्थनगर, भनवापुर विकास खण्ड के गड़ावर गांव के पंचायत भवन के प्रांगण में हिंदू समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री संगठन हिंदू युवा वाहिनी संजय मिश्र ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे खिचड़ी समरसता भोज से आपसी सौहार्द और भाईचारा अत्यधिक मजबूत होगा।लोगों को ऐसे भोज कराने चाहिए ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भनवापुर मंडल अध्यक्ष विनय पाठक ने समरसता भोज के माध्यम से बताया की हम हिंदू हैं हम एक है। एक चटाई पर बैठ कर हर जाति के लोगो का भोजन करना ।यही तो वास्तविक हिंदू एकता दर्पण है। उन्होंने भोज आयोजक अशोक पाण्डेय को हिंदू जनमानस के तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर गणेश विश्वकर्मा,रामबरन यादव,फूलचंद चौधरी,अजीत श्रीवास्तव,उद्देश्य नारायण,अनूप पाण्डेय, लूले गौतम,अंबर चौधरी सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए,

Comments