राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक में गूंजी एकता की आवाज, जनहित के लिए संघर्ष का लिया संकल्प

क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ संगठन एकजुट होकर आवाज बुलंद करेगा- राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद

राजेश तिवारी Picture
Published On

पत्रकारों के मुद्दों तक सीमित नहीं रहना है बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना होगा - अमरदीप सिंह

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

रविवार को स्थानीय कमला पेट्रोल पंप के समीप स्थित परिसर में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस सभा में जनपद के पत्रकारों ने भारी संख्या में भाग लिया और संगठन की मजबूती के साथ-साथ पत्रकारों की सुरक्षा व जनहित के मुद्दों पर हुंकार भरी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सोनभद्र जिला अध्यक्ष संतोष साहनी ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एक सशक्त और एकजुट मंच का होना अनिवार्य है।

IMG-20260208-WA0217

मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित Read More मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित

उन्होंने सभी पत्रकार साथियों को आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ने की शपथ दिलाई। सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अमरदीप सिंह ने विचार साझा करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पत्रकारों के मुद्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हमें समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज बनना होगा।

राज्य मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Read More राज्य मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

वहीं कुधन चौधरी ,रोहित त्रिवेदी, दिलीप दत्ता और अजीत सिंह जैसे अनुभवी पत्रकारों ने अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने युवा पत्रकारों को निष्पक्ष, निडर और जिम्मेदार पत्रकारिता के गुर सिखाते हुए कहा कि संगठन की असली शक्ति उसकी एकता में निहित है। चर्चा के दौरान संगठन ने भविष्य की कार्ययोजना के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जनता की उन समस्याओं को प्रमुखता से उजागर किया जाएगा जिन्हें अब तक प्रशासन ने अनसुना किया है।क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ संगठन एकजुट होकर आवाज बुलंद करेगा। पत्रकारों के साथ होने वाली किसी भी प्रकार की बदसलूकी या उत्पीड़न की घटना पर संगठन ईंट से ईंट बजाने का काम करेगा।

बाइक टकराव के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आई महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गांव में पुलिस तैनात Read More बाइक टकराव के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आई महिला की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, गांव में पुलिस तैनात

बैठक के समापन पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विभिन्न स्थानीय जनहित के मुद्दों और पत्रकारों की मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेगा। संगठन की ओर से एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की जाएगी। इस बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाले समय में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद जनपद में जन-सरोकार और पत्रकारिता के गौरव की रक्षा के लिए एक मजबूत स्तंभ के रूप में कार्य करेगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें