आदित्य जैन बने भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश महामंत्री, संगठन में खुशी की लहर

यह नियुक्ति संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

विवेक शर्मा टूण्डला ब्यूरो

टूण्डला -

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह द्वारा 7 फरवरी को आदित्य जैन को उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर संगठन में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए आदित्य जैन के चयन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया है।

आदित्य जैन बने भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश महामंत्री, संगठन में खुशी की लहर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया में नही लगा स्वास्थ्य मेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लटक रहा ताला ग्रामीण वापस लौटे Read More प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया में नही लगा स्वास्थ्य मेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लटक रहा ताला ग्रामीण वापस लौटे

इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष निक्कू पंडित ने आदित्य जैन को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आदित्य जैन अपने अनुभव और कर्मठता के बल पर किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे तथा संगठन को नई दिशा प्रदान करेंगे।

एडी बेसिक , बीएसए , बीईओ व बाबू की लम्बी तैनाती शिक्षा विभाग में बना भ्रष्टाचार का कारण Read More एडी बेसिक , बीएसए , बीईओ व बाबू की लम्बी तैनाती शिक्षा विभाग में बना भ्रष्टाचार का कारण


निक्कू पंडित ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन (भानु) निरंतर किसानों के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है। आदित्य जैन की नियुक्ति से प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और किसान आंदोलन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

गोंगपा कार्यकर्ताओं ने जयंती पर संत शिरोमणि रविदास को किया याद Read More गोंगपा कार्यकर्ताओं ने जयंती पर संत शिरोमणि रविदास को किया याद

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें