डीएम ने सीडीओ के साथ कादीपुर ब्लॉक का किया निरीक्षण

सर्विस बुक अपडेट न होने पर दी चेतावनी, बीडीओ को साफ-सफाई व फाइल संरक्षण के निर्देश

Sultanpur Swatantra Prabhat Picture
Published On

 

WhatsApp Image 2026-02-07 at 18.38.59 शनिवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष और मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कादीपुर ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सर्विस बुक पर आकस्मिक और उपार्जित अवकाश की फीडिंग न होने पर संबंधित कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी गई और उन्हें तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान लेखाकार कक्ष, लेखा सहायक, मनरेगा कक्ष, सहायक विकास अधिकारी कक्ष, पुरानी फाइलों के रखरखाव, कर्मचारियों की सर्विस बुक में डेटा एंट्री, राज्य वित्त आयोग के अनुदान तथा वित्तीय व्यय से संबंधित रजिस्टर पर डेटा एंट्री का जायजा लिया गया। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका, स्टाफ की स्थिति, स्वीकृत/रिक्त पदों की संख्या और कर्मचारियों के कार्य विभाजन का भी अवलोकन किया गया।

जिलाधिकारी ने लेखाकार कक्ष के निरीक्षण के समय ग्रांट रजिस्टर, शासनादेशों का अनुरक्षण और कर्मचारियों की सर्विस बुक में अद्यतन डेटा एंट्री के बारे में जानकारी ली। सर्विस बुक अद्यतन न होने पर जिलाधिकारी ने लेखाकार को इसे तुरंत अपडेट करने के सख्त निर्देश दिए।

जीआरपी पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को पकड़ा  Read More जीआरपी पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को पकड़ा 

उन्होंने पंचम राज्य वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान और उसके सापेक्ष किए गए व्यय का ग्रांट रजिस्टर में अंकित न होने पर नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने लेखाकार जीतूराम को इन प्रविष्टियों को तत्काल दर्ज करने का निर्देश दिया।

नाले में किशोरी की नग्नवस्था में शव मिलने से, मचा हड़कंप Read More नाले में किशोरी की नग्नवस्था में शव मिलने से, मचा हड़कंप

इसके बाद, सहायक विकास अधिकारी कक्ष का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी पटल सहायकों से उनके कार्य आवंटन और की गई कार्यवाही की अद्यतन स्थिति बताने को कहा। सभी पटल सहायकों ने अपने कार्य आवंटन और कृत कार्यवाही के बारे में अवगत कराया।

किसान की झोपड़ी में आग लगने से सामान जलकर राख Read More किसान की झोपड़ी में आग लगने से सामान जलकर राख

उन्होंने सहायक विकास अधिकारी कक्ष में रखी अलमारियों में संरक्षित अभिलेखों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को परिसर की साफ-सफाई और पत्रावलियों के संरक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक (डीआरडीए) अशोक सिंह, उपजिलाधिकारी कादीपुर उत्तम तिवारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार