नाले में किशोरी की नग्नवस्था में शव मिलने से, मचा हड़कंप

समय माता कठेला थानाक्षेत्र के सीकरी नाले में चरवाहों ने एक लावारिश किशोरी की नग्नवस्था में लाश देखकर पुलिस को सूचना दिया।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
सिद्धार्थनगर।
 
जिले के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सीकरी नाले में चरवाहों ने गुरुवार की एक लावारिश किशोरी की शव देखकर पुलिस को सूचना दिया। लाश नग्नवस्था में थी। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
  समय माता कठेला थानाक्षेत्र के सीकरी नाले में चरवाहों ने एक लावारिश किशोरी की नग्नवस्था में लाश देखकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, शोहरतगढ़ सीओ मयंक द्विवेदी, एसओ अभय सिंह व फारेंसिक यूनिट भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने इकठ्ठा भीड़ से शव के शिनाख्त क़ई कोशिश की, लेकिन फिलहाल पहचान नहीं हो सकी।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
 
  इस सम्बन्ध में कठेला समय माता एसओ अभय सिंह ने बताया कि एक 16 वर्षीया लावारिश किशोरी की लाश मिला है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें