कफ सिरप कांड में भोला की 5.77 करोड़ की संपत्ति जब्त

अब तक 34.50 करोड़ पर चला पुलिस का शिकंजा

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी में संलिप्त भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी है। पूर्व में 28.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त किए जाने के बाद अब सोनभद्र पुलिस ने करीब 5.77 करोड़ रुपये की और संपत्ति कुर्क कर ली है। इस तरह अब तक तस्कर की कुल 34.27 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज एफआईआर के तहत आरोपी प्रहलाद घाट के कायस्थ टोला निवासी भोला प्रसाद के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 23 जनवरी को पहले ही 28.50 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी थी। इसके बाद धारा 68-एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वाराणसी जनपद में अभियुक्त और उसके परिजनों की संपत्तियों पर कुर्की की गई।

शनिवार को पुलिस ने मड़ौलीभरलाई और जगदीशपुर क्षेत्र में स्थित कुल सात अचल संपत्तियों को कुर्क किया हैजिनकी कीमत करीब 4.55 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा चार लग्जरी व अन्य वाहन भी जब्त किए गए हैंजिनकी कीमत लगभग 51 लाख रुपये है। वहींबैंक खातों में जमा 70.99 लाख रुपये की राशि भी अभिग्रहित की गई है। इस तरह कुल 5.77 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। कुर्क किए गए वाहनों में फॉर्च्यूनर लेजेंडरहुंडई आई-20एक्टिवा और वेस्पा स्कूटर शामिल हैं।

मतदाता सूची पर बड़ा फैसला: गुजरात हाईकोर्ट ने कहा— राज्य निर्वाचन आयोग नाम जोड़ने-हटाने का स्वतंत्र अधिकार नहीं रखता Read More मतदाता सूची पर बड़ा फैसला: गुजरात हाईकोर्ट ने कहा— राज्य निर्वाचन आयोग नाम जोड़ने-हटाने का स्वतंत्र अधिकार नहीं रखता

फॉर्च्यूनर की कीमत ही करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। कुर्की की कार्रवाई में एसआईटी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तवथानाध्यक्ष हाथीनाला नागेश सिंहचौकी प्रभारी डाला घनश्याम तिवारी सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि नशीली दवाओं की तस्करी और उससे अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ कठोर और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

उमर खालिद ने जमानत खारिज होने के खिलाफ दायर की पुनर्विचार याचिका, ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग Read More उमर खालिद ने जमानत खारिज होने के खिलाफ दायर की पुनर्विचार याचिका, ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार