सोनभद्र में महिला अधिवक्ता के साथ टोल कर्मियों द्वारा की गई मारपीट की घटना शर्मनाक

यूपी 64 की प्राइवेट गाड़ियों का टोल मुक्त हो- डॉक्टर धर्मवीर तिवारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह /राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

लोढ़ी टोल प्लाजा पर रविवार को जिस तरह से एक महिला अधिवक्ता व उनके साथ ओबरा जा रहे लोगों के साथ टोल कर्मियों द्वारा मारपीट की गयी वह बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है। डॉक्टर तिवारी ने कहा कि जिस स्थान पर टोल प्लाजा स्थापित किया गया है वह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि चूंकि रावर्ट्सगंज सोनभद्र जनपद का मुख्यालय है जहाँ हर दिन सैकड़ों लोग अपने काम से कलेक्ट्रेट व विकास भवन के अलावा कचहरी तथा तहसील आते हैं, जिन्हे मुख्यालय पहुँचने के पहले टोल का किराया चुकाना पड़ता है।

इतना ही नहीं जहाँ एक तरफ प्रशासन पर्यटन को बढ़ावा देने की बात करता है, वहीं स्थानीय लोगों को इको पॉइंट तक जाने के लिए भी सोचना पड़ता है, क्योंकि उन्हें पहले टोल चुकाना पड़ता है। डा0 तिवारी ने कहा कि चूंकि जिला आदिवासी बाहुल्य है, जहां लोगों के पास इतने पैसे नहीं होते कि वे टोल का किराया चुका सके। पूर्व जिलाध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि प्रशासन को चाहिए कि यूपी 64 नम्बर की सभी प्राईवेट गाड़ियों को टोल मुक्त करना चाहिए, ताकि रोजमर्रा के काम से मुख्यालय आने वाले सभी लोगों को इसका लाभ मिल सके। 

डायट परिसर में नव निर्मित बीएसए कार्यालय का डीएम व सीडीओ ने किया उद्घाटन Read More डायट परिसर में नव निर्मित बीएसए कार्यालय का डीएम व सीडीओ ने किया उद्घाटन

उन्होंने रविवार की घटना को बेहद दुःखद एवं शर्मनाक बताते हुए कहा कि टोल प्लाजा पर तैनात ऐसे उपद्रवी कर्मचारियों को तत्काल हटाया जाय जो लोगों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करते हैं । उन्होंने कहा कि यहाँ पर कुछ अधिकारी शासन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं जिनके मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सोनभद्र की भौगोलिक व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण Up 64 की गाड़ियों को लोढ़ी टोल फ्री किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो इस विषय पर जिले के प्रभारी मंत्री से भी बात की जाएगी ।

प्रेमिका के लिए वीरू बना आशिक... टावर पर चढ़ा, बोला- वह प्रेमिका से  शादी करेगा  तभी नीचे उतरूंगा...  Read More प्रेमिका के लिए वीरू बना आशिक... टावर पर चढ़ा, बोला- वह प्रेमिका से  शादी करेगा  तभी नीचे उतरूंगा...

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें