कानपुर सागर हाइवे पर स्थित घाटमपुर में पिक-अप ने बाइक सवार को मारी टक्कर

देर रात एक सड़क हादसा हो गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

घाटमपुर,, घाटमपुर में ओवर ब्रिज पर बीतीं देर रात एक सड़क हादसा हो गया, विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार पिकअप ने बाइक सवार मुनीम को टक्कर मार दी, हादसे के बाद मचे हंगामे और भीड़ के डर से पिक-अप में बैठा पल्लेदार पुल से नीचे कूद गया, जिससे उसके दोनौ पैर टूट गए, पुलिस ने उसे घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, घाटमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुष्मांडा नगर मोहल्ला निवासी सत्यनारायण का 46 वर्षीय बेटा रामकरण जो सजेती स्थिति पांडेय रोड लाइन्स में मुनीम के पद पर काम करता है, बीतीं देर रात डियूटी कर के घर लौट रहा था, जैसे ही वह घाटमपुर थाना क्षेत्र के कानपुर सागर हाइवे पर कस्बा स्थित ओवर ब्रिज ओवर ब्रिज पर पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिक-अप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी,, हादसे में रामकरण गंभीर रूप से घायल हो गए। ,,
 
घटना के बाद पुल पर लोगों की भीड़ जुटने् लगी, भीड़ ने घटना की सूचना पुलिस को दी, भीड़ का आक्रोश और पुलिस के पकड़े जाने के डर से पिक-अप में बैठा पल्लेदार अजीत ने सीधे पुल के ऊपर से छलांग लगा दी, काफ़ी ऊंचाई से गिरने के कारण अजीत को गंभीर चोटे आई है, पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर पल्लेदार को गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है,, पुलिस ने परिजऩोको घटना की जानकारी दी, घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह विष्ट ने बताया कि सूचना मिली है , घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है,, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें