Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में बारिश
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर के अलावा हिसार, गुरुग्राम, फतेहाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, सिरसा और महेंद्रगढ़ में सुबह से बूंदाबांदी देखने को मिली। वहीं सिरसा में देर रात बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे ठंड और बढ़ गई।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों—कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला—में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है।
60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं ठंडी हवाएं
Read More डेढ़ साल की बच्ची में सेक्सुअल डिजीज से डॉक्टर हैरान, पिता में भी पाया गया वही रोग, एफआईआर दर्जबारिश के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ है और ठंड का असर और तेज हो गया है।
बाकी जिलों में यलो अलर्ट, गरज-चमक के आसार
ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
25 जनवरी तक जारी रह सकता है बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण हरियाणा में 25 जनवरी तक बारिश की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की आशंका है, जिससे अधिकतर जिलों में बारिश हो सकती है।
तापमान में मामूली बढ़ोतरी, दिन में ठंड बरकरार
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज हरियाणा में तापमान में करीब 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि, दिन के तापमान में खास राहत नहीं मिलेगी और ठंड का असर बना रहेगा।

Comment List