राजनीति
भारत
पति से झगड़े के बाद महिला ने लगाई फंदा ,मौत
हमीरपुर :– सुमेरपुर थानाक्षेत्र के ग्राम बड़ाकछार गांव में सोमवार के दिन पति से झगड़ने के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है।
बीते सोमवार को सुबह 10:00 बजे बडाकछार निवासी राजकुमार निषाद की पत्नी मालती निषाद 30 वर्ष ने पति से झगड़ने के बाद घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया है। मृतका अपने पीछे पुत्री मधु 5 वर्ष, पुत्र राज 2 वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गई है।
थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया घटना गृहकलह के चलते हुई है अभी तहरीर नहीं मिली अगर तहरीर मिलती है तो जांच कराकर विधिक कार्यवाही करेंगे। प्रधान प्रतिनिधि रामफूल निषाद ने बताया कि घटना ग्रह कलह के चलते हुई है।

Comments