शुक्ल बाजार पुलिस द्वारा शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु किया गया पैदल गश्त

 संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गयी इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता के साथ निरीक्षण किया।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

शुकुल बाजार अमेठी।
 
जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बाजार शुक्ल पुलिस द्वारा कस्बे में पैदल गश्त कर व्यापक स्तर पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया गया।
 
इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता के साथ निरीक्षण किया।थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने गश्त के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता, अवैध गतिविधि अथवा संदिग्ध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा, वहीं आम नागरिकों ने स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस किया। थाना अध्यक्ष ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
 
इस अभियान के माध्यम से बाजार शुक्ल पुलिस ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें