नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
हयातगंज में प्रधान अशोक तिवारी ने सौ लोगों को सौंपे कम्बल
ब्लॉक भरावन की ग्राम पंचायत हयातगंज में कम्बल पाकर खिल उठे चेहरे
भरावन (हरदोई)। हरदोई जिले के विकासखंड भरावन की ग्राम पंचायत हयातगंज के प्रधान प्रतिनिधि अशोक तिवारी ने गुरुवार को प्रहलाखेड़ा स्थित अपने आवास पर ग्राम सभा के निवासियों को कम्बल वितरित किये। हयातगंज की जनता के दिलों पर राज करने वाले अशोक तिवारी पिछले कई बार से प्रधान बनते आ रहे हैं। उन्होंने कम्बल वितरण करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत की जनता उनका परिवार है। वह दिन रात चौबीसों घंटे हरसंभव मदद के लिए तत्पर रहते हैं।
उन्होंने सौ लोगों को कम्बल सौंपे। कम्बल पाकर ग्रामीण छोटकन्न का चेहरा खिल उठा, उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की जनता का सौभाग्य है जो ऐसा प्रधान उन्हें मिला है। फूलमती ने कहा कि प्रधान अशोक तिवारी उनकी मदद के लिए हर समय मौजूद रहते हैं। प्रधान जी के रहते हुए उन्हें किसी के सामने हाँथ फैलाने की जरूरत नही। सोबरन ने बताया कि प्रधानजी ने ग्राम पंचायत में लगातार विकास कार्य किये हैं। बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक गांव प्रत्येक मोहल्ले में समान रूप से कार्य किये हैं।
जनप्रतिनिधियों से मिलने वाली लाइटें प्रधानजी ने अपने दरवाजे पर न लगवाकर गांवसभा के जरूरतमंद लोगों के दरवाजे पर लगवाई। जिससे गांव में प्रकाश की व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। शिवप्रसाद ने बताया कि बीस साल पहले हयातगंज का कीचड़ पूरे इलाके में मशहूर था। प्रधान अशोक तिवारी ने इंटरलॉकिंग व आरसीसी रोड का निर्माण करवाकर गलियों का कीचड़ समाप्त किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में जगदेव शुक्ल, कामता यादव, रामकिशोर पाल, मुन्नीलाल रावत, सत्यम तिवारी, अजय सिंह, प्रकाश रावत सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments