Haryana: हरियाणा में मकर संक्रांति पर जहरीली शराब का कहर: एक की मौत, पांच की हालत गंभीर

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले के गांव जाटूलुहारी में मकर संक्रांति के मौके पर जहरीली शराब से मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब ठेकेदार की ओर से लोगों को शराब पिलाई गई, जिसके बाद कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि पांच अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गंभीर हालत में लोगों को जिला नागरिक अस्पताल भिवानी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। मरीजों की हालत नाजुक देखते हुए कुछ को बेहतर इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

haryana news - 2026-01-14T172454.636

जहरीली शराब से मौत के इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और उसमें कोई मिलावट तो नहीं की गई थी। वहीं, प्रशासन की ओर से भी पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Haryana: हरियाणा में HCS अधिकारियों को भरनी होगी वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न, ये है लास्ट तारीख Read More Haryana: हरियाणा में HCS अधिकारियों को भरनी होगी वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न, ये है लास्ट तारीख

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें