Haryana: हरियाणा के सिरसा में रोडवेज बस और बाइक की टक्कर, 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऐलनाबाद क्षेत्र के हिमायूं खेड़ा गांव के पास हरियाणा रोडवेज की बस और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

मृतक की पहचान 20 वर्षीय गोविंद के रूप में हुई है, जो मल्लेकां गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, गोविंद रोज की तरह सुबह अपनी मोटरसाइकिल (HR 44 D 3449) से मल्लेकां से मस्तानगढ़ काम पर जा रहा था। वह पेशे से पेंटर था और प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरता था।

इसी दौरान सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस (HR 57 GV 2974), जो ठोबरिया से सिरसा की ओर जा रही थी, ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अत्यधिक धुंध और सड़क पर मौजूद मोड़ के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोविंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मामले के जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, टेंडर प्रक्रिया शुरू Read More Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, टेंडर प्रक्रिया शुरू

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें