Haryana: हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में मंगलवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अचानक आए झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घबराकर अपने घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। हालांकि कुछ ही पलों में स्थिति सामान्य हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनीपत और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके एक से अधिक बार महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। राहत की बात यह रही कि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

गौरतलब है कि इससे पहले 21 दिसंबर को भी हरियाणा के झज्जर जिले में भूकंप आया था। उस दिन दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर लोगों ने झटके महसूस किए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 थी और इसका केंद्र झज्जर में ही स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर बताई गई थी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें