Train Ticket Booking: ट्रेन टिकट बुकिंग को लेकर नया नियम हुआ लागू, यात्रियों को मिलेगा ये फायदा

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Train Ticket Booking: रेल यात्रियों के लिए 12 जनवरी से ट्रेन टिकट बुकिंग से जुड़ा नया नियम लागू हो गया है। यह बदलाव खासतौर पर आधार से वेरिफाइड IRCTC यूजर्स के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। नए नियम के तहत अब आधार-वेरिफाइड यात्री एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) खुलने वाले दिन आधी रात तक ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे। इससे पहले टिकट बुकिंग की समय-सीमा सीमित थी।

क्या बदला है नया नियम

IRCTC के मुताबिक, 12 जनवरी 2026 से ARP के पहले दिन जनरल रिजर्व्ड टिकट सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूजर्स ही ऑनलाइन बुक कर पाएंगे। यानी जिन IRCTC अकाउंट्स में आधार लिंक और वेरिफिकेशन पूरा नहीं है, वे इस अवधि में टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। हालांकि, कंप्यूटराइज्ड PRS काउंटरों पर टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रेलवे ने क्यों किया बदलाव

रेल मंत्रालय ने 6 जनवरी को जारी बयान में कहा कि आधार वेरिफिकेशन को अनिवार्य करना सिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक जरूरी कदम है। इससे फर्जी बुकिंग, बॉट्स और टिकटों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। मंत्रालय ने यह भी बताया कि ई-टिकटिंग सिस्टम के दुरुपयोग को रोकने के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पहले क्या था नियम

अब तक आधार-वेरिफाइड यूजर्स को ARP खुलने वाले दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही रिजर्व टिकट बुक करने की अनुमति थी। यानी सीमित समय में ही टिकट बुकिंग संभव थी, जिससे कई यात्रियों को परेशानी होती थी।

मिजोरम में खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला में महत्‍वपूर्ण कदम: पंजाब से सैरांग तक 25,900 क्विंटल चावल रेल से पहुंचा Read More मिजोरम में खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला में महत्‍वपूर्ण कदम: पंजाब से सैरांग तक 25,900 क्विंटल चावल रेल से पहुंचा

चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया गया समय

रेल मंत्रालय ने आधार-वेरिफाइड बुकिंग का दायरा धीरे-धीरे बढ़ाया है। पहले जनरल रिजर्वेशन शुरू होने के पहले 15 मिनट के लिए आधार वेरिफिकेशन जरूरी किया गया। इसके बाद समय बढ़ाकर सुबह 8 बजे से 10 बजे किया गया।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

29 दिसंबर 2025 को यह सीमा बढ़ाकर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे कर दी गई। फिर 5 जनवरी को आधार-वेरिफाइड यूजर्स के लिए टिकट बुकिंग का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया गया।

'पुतिन से ले सकते हो तेल, कब तक चलेगा यह अमेरिकी ब्लैकमेल' कांग्रेस का मोदी सरकार से सवाल Read More 'पुतिन से ले सकते हो तेल, कब तक चलेगा यह अमेरिकी ब्लैकमेल' कांग्रेस का मोदी सरकार से सवाल

अब 12 जनवरी से, ARP के पहले दिन टिकट बुकिंग की सुविधा आधी रात तक दे दी गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments