Tractor Subsidy: हरियाणा सरकार ट्रैक्टर खरीदेने पर दे रही 3 लाख रुपये की सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Tractor Subsidy: हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए ट्रैक्टर अनुदान योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र एससी किसानों को 45 हॉर्स पावर या उससे अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर की खरीद पर 3 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।

विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक किसान 15 जनवरी तक कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ वही किसान उठा सकेंगे, जो ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकृत हों और जिनके नाम पर कृषि भूमि दर्ज हो। भूमि परिवार पहचान पत्र (PPP) के तहत परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर हो सकती है।

पात्रता की शर्तें

योजना का लाभ लेने के लिए किसान का हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही, किसान ने पिछले पांच वर्षों में किसी भी सरकारी योजना के तहत ट्रैक्टर पर अनुदान नहीं लिया हो। इन शर्तों को पूरा करने वाले किसानों को ही योजना में शामिल किया जाएगा।

पात्र किसानों का चयन जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा किया जाएगा। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से होगी, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। चयन के बाद ही किसान ट्रैक्टर की खरीद कर सकेंगे।

सिलापथार में आसू का संकल्प दिवस Read More सिलापथार में आसू का संकल्प दिवस

सीधे खाते में मिलेगा अनुदान

ट्रैक्टर की खरीद और भौतिक सत्यापन पूरा होने के बाद अनुदान राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। यह खाता ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकृत होना जरूरी है। योजना के तहत लाभार्थी को ट्रैक्टर की खरीद की तारीख से कम से कम पांच साल तक उसे बेचने की अनुमति नहीं होगी।

Haryana: हरियाणा में सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं ये योजनाएं, जान लें पूरी डिटेल्स Read More Haryana: हरियाणा में सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं ये योजनाएं, जान लें पूरी डिटेल्स

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें