Electric Bus: हरियाणा के इस जिले में दौड़ेगी 500 इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Electric Bus: हरियाणा में फरीदाबाद के सेक्टर-61 में प्रस्तावित सिटी बस डिपो के निर्माण की राह आखिरकार साफ होती नजर आ रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा डिपो निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, जो 14 जनवरी को खोला जाएगा। टेंडर खुलने के बाद निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा और फिर वर्क अलॉट कर अगले महीने से काम शुरू होने की संभावना है।

निर्माण और इलेक्ट्रिकल कार्य पर 9 करोड़ रुपये खर्च होंगे

सिटी बस डिपो के निर्माण पर कुल 6 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है, जबकि इलेक्ट्रिकल से जुड़े कार्यों के लिए अलग से 3 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस बस डिपो को लेकर बीते दो वर्षों से कागजी प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन मुफ्त में जमीन उपलब्ध न होने के कारण यह योजना लंबे समय तक अटकी रही।

सेक्टर-61 में 5 एकड़ जमीन पर बनेगा डिपो

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखने किए शुरू, जानें कब होगी बारिश  Read More Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखने किए शुरू, जानें कब होगी बारिश

HSVP ने सिटी बस डिपो के लिए सेक्टर-61 में करीब 5 एकड़ जमीन चिन्हित की है। यह जमीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की लिंक रोड के किनारे स्थित है। पहले इस जमीन पर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) को बस डिपो बनाना था, लेकिन जमीन की ऊंची कीमत के चलते FMDA इस परियोजना को आगे नहीं बढ़ा सका।

चाय जनजाति की जाति/पदवी संबंधी समस्याओं के लेकर मंत्री पीयूष हजारिका को सीधे ज्ञापन सौंपा Read More चाय जनजाति की जाति/पदवी संबंधी समस्याओं के लेकर मंत्री पीयूष हजारिका को सीधे ज्ञापन सौंपा

कमर्शियल इस्तेमाल से वसूली जाएगी जमीन की कीमत

हाईकोर्ट ने कहा- परिसर खाली होते ही खत्म हो जाते हैं किरायेदार के सभी अधिकार Read More हाईकोर्ट ने कहा- परिसर खाली होते ही खत्म हो जाते हैं किरायेदार के सभी अधिकार

जमीन की अधिक कीमत को देखते हुए अब HSVP ने इस परियोजना को अपने हाथ में लिया है। योजना के तहत बस डिपो के साथ-साथ जमीन का आंशिक कमर्शियल इस्तेमाल भी किया जाएगा, ताकि लागत की भरपाई हो सके। डिपो परिसर में चहारदीवारी, सर्विस स्टेशन, स्टाफ के लिए कमरे, वर्कशॉप और इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे।

100 इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेगा आधुनिक बस अड्डा

द्र सरकार के माध्यम से फरीदाबाद को 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए सिटी बस डिपो को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। योजना के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर बस अड्डा बनाया जाएगा, जबकि ऊपर HSVP द्वारा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा। डिपो परिसर में एक साथ 100 बसों की पार्किंग की सुविधा भी होगी।

बस संचालन में आएगी नियमितता

अधिकारियों के अनुसार सिटी बसों के लिए अलग डिपो न होने के कारण फिलहाल कुछ बसें बल्लभगढ़ बस अड्डा परिसर में खड़ी की जाती हैं, जबकि कुछ बसों को रात में गुरुग्राम भेज दिया जाता है। इससे सुबह समय पर बसें फरीदाबाद नहीं पहुंच पातीं और यात्रियों को परेशानी होती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments