Police Bharti: हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट, HSSC चैयरमेन ने दी ये जानकारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana Police Bharti: हरियाणा पुलिस में 5500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यह जानकारी खुद हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। उन्होंने सभी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना आवेदन पत्र भर लें और अंतिम तिथि का इंतजार न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम तारीख के बाद किसी भी स्थिति में अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

f_1768291200

चेयरमैन ने यह भी कहा कि उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म स्वयं भरें और किसी अन्य पर निर्भर न रहें। फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक और सही-सही भरनी बेहद जरूरी है। फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार पूरे फॉर्म की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।

Haryana Weather: फरवरी के अंत में ही हरियाणा में चढ़ा पारा, 31 डिग्री तक पहुंचा तापमान Read More Haryana Weather: फरवरी के अंत में ही हरियाणा में चढ़ा पारा, 31 डिग्री तक पहुंचा तापमान

उन्होंने आगे जानकारी दी कि आने वाले समय में HSSC द्वारा अन्य भर्तियों के लिए भी आवेदन पोर्टल खोले जाएंगे। ऐसे में समय की कमी के कारण इस भर्ती में आवेदन के बाद किसी भी प्रकार का करेक्शन पोर्टल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें